पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से बिगड़ी तबीयत
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आ गई हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा है।
पूनम ढिल्लों ने मैसेज के जरिए अपनी सेहत का अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।
उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पूनम ढिल्लों ने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है और वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रही हैं।











