स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम के Missing Link एवं नल-जल योजना की समीक्षा, महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक

कटिहार, 24 अगस्त 2026। नगर निगम कटिहार में सोमवार को माननीय महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में महापौर के कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप महापौर, नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

बैठक में स्टॉर्म ड्रेनेज वाटर सिस्टम के Missing Link को जोड़ने तथा नालों की समस्या के समाधान को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में चिन्हित विभिन्न स्थलों पर नाला निर्माण एवं Missing Link से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा नल-जल योजना के तहत सभी वार्डों में Restoration कार्य की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा आम लोगों को बेहतर जल निकासी एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *