भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बिजली पर लगेगा नया शुल्क

भारत से बिजली आयात करने वाले बांग्लादेश को अब अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। भारत ने बांग्लादेश को निर्यात की जाने वाली बिजली पर नया ‘सेटलमेंट नोडल एजेंसी’ शुल्क लगाने की योजना बनाई है।

केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग यानी CERC के प्रस्ताव के मुताबिक, बिजली की प्रत्येक यूनिट पर 0.005 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

इस शुल्क के जरिए बिजली की मीटरिंग, शेड्यूलिंग, ग्रिड संचालन और भुगतान प्रबंधन से जुड़ी लागत को कवर किया जाएगा।

फिलहाल बांग्लादेश भारत से कुल 2,656 मेगावाट तक बिजली आयात करता है। ऐसे में नए शुल्क का असर दोनों देशों के बीच होने वाले बिजली कारोबार पर पड़ सकता है।

अब देखना होगा कि प्रस्तावित शुल्क कब से लागू होता है और बांग्लादेश की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *