भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर बड़ी डील, रिश्ते अब ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताशकंद दौरे के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला किया है।

इस दौरान दोनों देशों के बीच यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर अहम सहमति बनी है। यह समझौता भारत की परमाणु ऊर्जा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों में ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरेनियम सप्लाई को लेकर उज्बेकिस्तान भारत का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय साझेदार बना है।

दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते से रणनीतिक और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *