दिल्ली के स्कूल में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण, ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल में 3 साल की नर्सरी छात्रा के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, स्कूल में काम करने वाले ड्राइवर विकास पर बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसका शोषण करने का आरोप है। बच्ची के परिवार को घटना की जानकारी चोट के निशान दिखने के बाद हुई। पूछताछ में बच्ची ने स्कूल के एक ‘बैड अंकल’ का जिक्र किया, जो उसे चॉकलेट देता था। बाद में फोटो और CCTV फुटेज के जरिए बच्ची ने कथित आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *