केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, डाक से पहुंचा धमकी भरा पत्र

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास यानी LJP-R के अध्यक्ष चिराग पासवान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है।

जानकारी के मुताबिक, डाक के जरिए चिराग पासवान के कार्यालय में एक धमकी भरा पत्र भेजा गया। पत्र में अंग्रेजी भाषा में उन्हें जल्द ही कट्टर आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद चिराग पासवान के कार्यालय की ओर से मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई और सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग की गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी देने वाला कौन है और पत्र कहां से भेजा गया था। मामले की जांच और धमकी की गंभीरता का आकलन संबंधित एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है।

चिराग पासवान को मिली इस धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *