नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद खुद मैदान में उतर गए हैं। उनकी चैरिटी टीम राहत सामग्री के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद कर रही है। सोनू ने कहा कि राहत कार्य चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उनकी टीम लोगों को दोबारा जिंदगी पटरी पर लाने तक मदद जारी रखेगी।