जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम करीब 4:30 बजे शुरू होगा, जहां प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

1 और 2 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना को मजबूत करना, सहकारी संघवाद को गहरा करना और केंद्र एवं राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर साझा जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

सम्मेलन में जल क्षेत्र से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों—जल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन, ‘जल संचय जन भागीदारी- कैच द रेन’, पेयजल स्रोतों की स्थिरता और जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव—पर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *