कटिहार में 80 सफाईकर्मी 10 दिनों से हड़ताल पर, ट्रेनों की सफाई व्यवस्था प्रभावित | DRM से मिला प्रतिनिधिमंडल

कटिहार में ट्रेनों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले करीब 80 सफाईकर्मी पिछले दस दिनों से हड़ताल पर हैं। सफाईकर्मियों की हड़ताल का सीधा असर अब ट्रेनों की साफ-सफाई व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है।

सफाईकर्मियों की प्रमुख मांग PF, ESI और न्यूनतम मजदूरी से जुड़ी है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलन पर हैं।

वहीं, मामले को लेकर राजद के प्रदेश महासचिव आशु पांडे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल DRM किरेन नरह से मिला, जहां पूरे मामले को लेकर बातचीत हुई और समाधान का आश्वासन दिया गया।

हालांकि, हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों ने सीनियर DME आशीष कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लेकर अब तक उचित पहल नहीं की गई।

फिलहाल हड़ताल जारी है और इसका असर ट्रेनों की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *