गुमशुदा बच्चों की बरामदगी को लेकर CWPO के साथ बैठक, “ऑपरेशन तलाश” की हुई समीक्षा
कटिहार, 03 सितंबर 2026। गुमशुदा बच्चों की खोज एवं बरामदगी तथा बाल संरक्षण से संबंधित मामलों के प्रभावी निष्पादन को लेकर गुरुवार को AHTU कार्यालय, कटिहार के प्रांगण में पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध), साइबर-सह-नोडल पदाधिकारी, AHTU, कटिहार की अध्यक्षता में सभी CWPO के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में Missing Children की बरामदगी, मिशन वात्सल्य पोर्टल को अद्यतन करने, विधि-विरुद्ध बालकों से संबंधित SBR/FF/Appearance तथा विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
इस दौरान मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों से सभी CWPO को अवगत कराते हुए उनके ससमय एवं प्रभावी अनुपालन का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को गुमशुदा बच्चों की खोज एवं बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा मिशन वात्सल्य पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा गया।
बैठक में विधि-विरुद्ध बालकों से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही, विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख तरीके से संचालित कर अधिकाधिक गुमशुदा बच्चों की खोज एवं बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।











