स्मैक और देशी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद

कटिहार, 03 सितंबर। बरारी थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, 5.78 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 02 सितंबर 2026 की रात बरारी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि ग्राम शीशिया में दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बरारी थानाध्यक्ष ने पुलिस बल एवं एसटीएफ टीम के साथ ग्राम शीशिया में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखते ही दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अनिकेत कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. विनोद साह, निवासी ललियाही, थाना सहायक तथा गोलू कुमार (22 वर्ष), पिता मनोज महतो, निवासी कबर कोठी, थाना सेमापुर, जिला कटिहार के रूप में हुई।

विधिवत तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक देशी कट्टा, 5.78 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनिकेत कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध प्राणपुर थाना कांड संख्या 173/24 एवं मध्य निषेध थाना कांड संख्या 203/25 दर्ज है।

बरामदगी:
• देशी कट्टा – 01
• स्मैक – 5.78 ग्राम
• मोटरसाइकिल – 01
• मोबाइल फोन – 02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *