‘मिर्जापुर’ फिल्म के बाद भी जारी रहेगी कहानी, हर्षिता गौर ने किया बड़ा खुलासा
‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सीरीज में डिंपी पंडित का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
हर्षिता गौर के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस फ्रेंचाइजी का अंत नहीं है। फिल्म के बाद ‘मिर्जापुर सीजन 4’ भी देखने को मिलेगा और कहानी आगे भी जारी रहेगी।
एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को पहले सीजन के दौर में वापस ले जाएगी। यानी फिल्म में कहानी को लेकर एक अलग टाइमलाइन देखने को मिल सकती है, जिसमें दर्शकों के लिए कई नए और दिलचस्प मोड़ होंगे।
‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। अब हर्षिता गौर के इस खुलासे के बाद सीजन 4 को लेकर भी दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
वहीं, हर्षिता जल्द ही एक हॉरर सीरीज ‘वेटिंग है’ में भी नजर आने वाली हैं। अब देखना होगा कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ कहानी को किस मोड़ पर लेकर जाती है और आगे सीजन 4 में क्या नया देखने को मिलता है।











