केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026
केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्होंने टॉप-5 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया।
केजिया लिज मेजो पेशे से लॉ स्टूडेंट हैं। इसके साथ ही वह मॉडल और प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर भी हैं। कम उम्र में ही उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इससे पहले केजिया मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जहां उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया था।
वहीं, उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का ताज भी अपने नाम किया था। अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद केजिया की नजर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने पर होगी।
केजिया की इस जीत के बाद उनके प्रशंसकों और परिवार में खुशी का माहौल है।











