भारत-पाक सीमा बंद होने के बीच 150 पाकिस्तानी दुल्हनें पहुंचीं भारत, यहां रचाई शादी

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और जमीनी सीमाएं बंद होने के बावजूद करीब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों ने भारत आकर अपनी शादी रचाई। गृह मंत्रालय की विशेष छूट के बाद अप्रैल से जून के बीच ये दुल्हनें भारत पहुंचीं।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिसके चलते कई शादियां अधर में लटक गई थीं। ऐसे में गृह मंत्रालय की विशेष अनुमति के बाद पाकिस्तानी दुल्हनों को भारत आने की इजाजत मिली।

इन दुल्हनों ने मस्कट, कोलंबो, ढाका, दुबई और कतर के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेकर भारत के अलग-अलग शहरों का रुख किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये दुल्हनें नागपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, रायपुर, पुणे और भोपाल पहुंचीं। खास बात ये है कि उनके साथ करीब 450 रिश्तेदार भी भारत आए।

सीमा पर तनाव के बीच दोनों देशों के रिश्तों से इतर इन परिवारों के लिए शादी के रिश्ते को निभाना सबसे अहम रहा। गृह मंत्रालय की विशेष छूट के बाद करीब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की शादी का सपना पूरा हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *