श्रावणी सोमवारी और ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर कटिहार में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

त्योहारों को लेकर कटिहार पुलिस का फ्लैग मार्च

कटिहार। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी और आगामी ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर कटिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 अगस्त 2026 को नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न इलाकों का जायजा लिया और आम लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान पुलिस की ओर से लोगों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से बचें और आपसी भाईचारा बनाए रखें।

कटिहार पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही, विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *