होटल में युवतियों के साथ पकड़े गए कांग्रेस नेता पर बड़ा एक्शन, पार्टी ने किया निष्कासित
गुना के एक होटल में युवतियों के साथ पकड़े गए कांग्रेस नेता के खिलाफ पार्टी ने सख्त कार्रवाई की है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद होटल में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मौके पर तीन युवतियां भी मिली थीं।
हालांकि, तीनों युवतियां बालिग थीं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जमानत पर उन्हें छोड़ दिया।
वहीं, मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने राहुल दांगी के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
इस कार्रवाई के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।











