दिल्ली में एक बार फिर बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। CJP ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है।

दिल्ली में फिर होगा CJP का बड़ा प्रोटेस्ट

CJP का आरोप है कि केंद्र सरकार ने छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 25 जुलाई को दर्ज FIR वापस लेने समेत युवाओं से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं।

इन्हीं मांगों को लेकर 5 सितंबर को इंडिया गेट से विरोध मार्च शुरू होगा, जो दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा।

इस मार्च की अगुवाई NEET और कथित पुलिस बर्बरता से प्रभावित पीड़ितों के परिजन करेंगे। आयोजकों का दावा है कि प्रदर्शन में देशभर से बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।

CJP ने इसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध बताते हुए युवाओं और छात्रों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की है।

अब देखना होगा कि 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाला यह प्रदर्शन कितना बड़ा रूप लेता है और सरकार की ओर से इन मांगों पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *