वाराणसी, उत्तर प्रदेश। 22 लाख का लालच, गला दबाया और चाकू से किए वार
वाराणसी, उत्तर प्रदेश। श्रेया हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय श्रेया की हत्या किसी एक आरोपी ने नहीं, बल्कि दो दोस्तों ने मिलकर की थी।
पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी पुनीत ने पूछताछ में हत्या की पूरी कहानी बताई। जांच में सामने आया कि विवेक ने श्रेया की हत्या के बदले पुनीत को 22 लाख रुपये देने का ऑफर दिया था।
पुलिस के अनुसार, किराए के कमरे में विवेक ने श्रेया का गला दबाया, जबकि पुनीत ने चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद श्रेया की मौत हो गई।
मामले में पुलिस अब हत्या की साजिश, आरोपियों के बीच लेन-देन और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के खुलासे के बाद यह मामला और भी सनसनीखेज हो गया है।











