कटिहार: एसपी ने बरारी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

कटिहार के पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को बरारी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 एवं थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

एसपी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए CCTNS, दागी पंजी, मालखाना, CD Part-2/3 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान लंबित मामलों की स्थिति और थाना स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कांडों के निष्पादन, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन द्वारा थाना स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा के माध्यम से कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को बेहतर बनाए रखने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *