नशे के खिलाफ कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कदवा में 17 गिरफ्तार
कटिहार: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कदवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशे की हालत में कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, नशे के विरुद्ध अभियान के दौरान कदवा थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के सेवन पर रोक लगाने के प्रयासों को मजबूती मिली है। कटिहार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।











