नगर निगम के चार स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन, महापौर ,उप महापौर एवं नगर आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
कटिहार। नगर निगम कटिहार द्वारा मंगलवार, 01.09. 2026 को नगर निगम क्षेत्र के चार स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड संख्या 41 हवाई अड्डा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ,उप महापौर श्री मंजूर खान, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार एवं वार्ड पार्षद मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर नगर निगम द्वारा नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन अलग-अलग स्थलों पर शिविर लगाए गए। इनमें वार्ड संख्या 10 के हनुमान मंदिर, वार्ड संख्या 25 के डी इस कॉलेज प्रांगण तथा वार्ड संख्या 30 उमा देवी माध्यमिक उच्च विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में संबंधित वार्डों के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद श्री उमेश पासवान वार्ड संख्या 25 के पार्षद कैलाश शर्मा तथा वार्ड संख्या 30 के वार्ड पार्षद श्रीमती नितेश कुमार सिंह (निक्कू सिंह)उपस्थित रहे और नागरिकों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निष्पादन, शिकायतों का पंजीकरण तथा नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। नगर निगम प्रशासन ने कहा कि ऐसे सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी एवं नगर निगम की सेवाएं उनके वार्ड स्तर पर सहज और त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है।











