जीनत अमान की बड़ी फैन थीं करिश्मा कपूर, बचपन का मजेदार किस्सा किया शेयर

रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के मंच पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वह दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान की बहुत बड़ी फैन थीं।

करिश्मा ने बताया कि साल 1983 में गोवा में फिल्म ‘पुकार’ की शूटिंग चल रही थी। उस दौरान अमिताभ बच्चन और जीनत अमान पर गाना ‘समुंदर में नहाके’ फिल्माया जा रहा था।

करिश्मा के मुताबिक, वह जीनत अमान की एक झलक पाने और उन्हें डांस करते देखने के लिए हर सुबह करीब 7 बजे बीच पर पहुंच जाती थीं। उनकी मां और अभिनेत्री बबीता उन्हें ऐसा करने से रोकती थीं, लेकिन करिश्मा अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखने का मौका नहीं छोड़ती थीं।

करिश्मा ने यह किस्सा साझा करते हुए बताया कि बचपन में जीनत अमान को डांस करते देखना उनके लिए किसी खास अनुभव से कम नहीं था। उनका यह मजेदार किस्सा सुनकर शो के मंच पर मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *