रूस के जहाज ‘प्रोफेसर मोल्चानोव’ को नॉर्वे ने किया जब्त, अरबों डॉलर की कानूनी लड़ाई से जुड़ा मामला

नॉर्वे ने आर्कटिक क्षेत्र के स्वालबार्ड में रूसी जहाज ‘प्रोफेसर मोल्चानोव’ को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी नाफ्टोगाज की मांग पर की गई है।

जहाज की जब्ती के बाद रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मॉस्को ने इस कार्रवाई को ‘पाइरेसी’ करार देते हुए कहा है कि वह पूरे मामले को कानूनी तौर पर चुनौती दे रहा है। रूस का दावा है कि उसे जहाज जब्त किए जाने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।

यह विवाद सिर्फ एक जहाज की जब्ती तक सीमित नहीं है। इसके पीछे रूस और यूक्रेन के बीच चल रही अरबों डॉलर की कानूनी लड़ाई भी जुड़ी हुई है।

यूक्रेन की कंपनी नाफ्टोगाज रूस से जुड़े संपत्तियों और कानूनी दावों के जरिए अपने वित्तीय नुकसान की भरपाई की कोशिश कर रही है। वहीं, रूस इस तरह की कार्रवाई का विरोध कर रहा है।

अब इस मामले में नॉर्वे की कानूनी प्रक्रिया और रूस की चुनौती पर सबकी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *