कटिहार इंडोर स्टेडियम में हरिन्द्रा नन्द जी की चौथी पुण्यतिथि, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कटिहार के इंडोर स्टेडियम में हरिन्द्रा नन्द जी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी पुष्पांजलि
कटिहार। कटिहार के इंडोर स्टेडियम में साहब श्री हरिन्द्रा नन्द जी की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। लोगों ने हरिन्द्रा नन्द जी के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आशीष, प्रकाश मिश्रा, ताराशंकर दास, शारदा प्रसाद और अजय झा सहित कई गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भावुकता देखने को मिली।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि हरिन्द्रा नन्द जी की स्मृतियां आज भी लोगों के बीच जीवंत हैं और उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।











