डीएस कॉलेज में खुला नया पुलिस ओपी, अब अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर

कटिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में डीएस कॉलेज ओपी का शुभारंभ हो चुका है। एसपी परिचय कुमार ने नई ओपी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इलाके में पुलिसिंग को और मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। नई ओपी के जरिए क्षेत्र में अपराध पर तेजी से लगाम लगाने, पुलिस की पहुंच आम लोगों तक बढ़ाने और किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस का फोकस शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ लोगों के बीच भरोसा मजबूत करने पर रहेगा। ओपी की जिम्मेदारी संभालने के लिए पांच पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नई ओपी के शुरू होने से इलाके में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ेगी। पुलिस के मुताबिक डीएस कॉलेज ओपी के जरिए लोगों को बेहतर और जल्द पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *