पिता की याद में सचिन तेंदुलकर ने शुरू की अनोखी पहल, लॉन्च की मेमोरियल फेलोशिप

टीचर्स डे के मौके पर क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने पिता रमेश तेंदुलकर को याद कर भावुक हो गए। सचिन ने अपने पिता को अपना पहला मेंटोर और गाइड बताते हुए कहा कि उन्होंने ही उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने की पूरी आजादी दी।

सचिन ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके फैसलों पर भरोसा जताया।

पिता की याद को खास तरीके से जीवित रखने के लिए सचिन तेंदुलकर ने टीचर्स डे के मौके पर अपने हेल्थकेयर पार्टनर इंगा हेल्थ फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘प्रोफेसर रमेश तेंदुलकर मेमोरियल फेलोशिप’ शुरू करने का ऐलान किया।

इस पहल के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने की कोशिश की जाएगी।

सचिन की यह पहल उनके पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के साथ-साथ समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की उनकी सोच को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *