वियतनाम में आज होगा मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम के न्हा ट्रांग में होगा। ब्यूटी पेजेंट का यह 73वां संस्करण है और यह इस संस्था की 75वीं वर्षगांठ का जश्न है। इसमें निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारत में इस पेजेंट का टेलीकास्ट जियो हॉटस्टार पर होगा। लाइवस्ट्रीम शाम 5.30 से शुरू होगा। मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले पिछले साल 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक एग्जीबिशन सेंटर में हुआ था।











