व्यवहार न्यायालय कटिहार में कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, नीरज कुमार बने अध्यक्ष

कटिहार के व्यवहार न्यायालय में आज बिहार राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

चुनाव के दौरान विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। इसमें नीरज कुमार को अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष और अभिमन्यु कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों की ओर से बधाई दी गई। इस मौके पर कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगी।

वहीं, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों के हित में पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। चुनाव संपन्न होने के बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *