फारबिसगंज में वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने थाने में दिया आवेदन, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
फारबिसगंज में वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने थाने में दिया आवेदन, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
अररिया जिले के फारबिसगंज में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर अररिया जिला कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कोढ़िया गांव स्थित एक निजी संस्थान से जुड़े वायरल वीडियो में मुस्लिम पहचान से जुड़े बुर्के और हिजाब जैसे परिधान में छात्राओं को कथित तौर पर आपत्तिजनक गानों पर नृत्य करते हुए दिखाया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो के जरिए धार्मिक पहचान और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। आवेदन में सोशल मीडिया पर ‘Aarya_xlt’ नामक यूजर और वीडियो के माध्यम से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की बात भी कही गई है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो की जांच, संबंधित लोगों की पहचान और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, पूरे मामले में पुलिस की जांच और वायरल वीडियो की वास्तविकता सामने आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
अब देखना होगा कि शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।











