कुरसेला में कांग्रेसी नेताओं ने लिया सामुदायिक किचन का जायजा
*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नए सामुदायिक किचन शुरू करने की आवश्यकता- सुनील कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि*
*आपदा में सेवा ही असली राजनीति- सुनील कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि*
नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की विभीषिका के बीच सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेसी नेताओं के साथ कुरसेला प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कुरसेला प्रखंड के कई पंचायत दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें सांत्वना दिया। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि भ्रमण के क्रम में ग्राम जरलाही, मोहनिया, गुमटी टोला, मेलेनिया स्कूल, नया टोला, तीनघड़िया, दक्षिणी मुरादपुर, माल गोदाम में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों ने खाने में हरी सब्जी, चना और अरहर दाल देने की मांग की है जिसको लेकर जिला प्रशासन को कहा है। नदियों के जलस्तर बढ़ने से स्थिति विकट होती जा रही है आपदा के हिसाब से और भी नए सामुदायिक किचन जल्द शुरू करने की आवश्यकता है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि आपदा में सेवा ही असली राजनीति है। भ्रमण के क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रहलाद कुमार गुप्ता, शमशाद आलम, राजेंद्र यादव, डॉ सत्यनारायण प्रसाद, राजीव कुमार, सुभाष यादव, रवि यादव, मोहम्मद आमिर आदि मौजूद थे।











