भागलपुर में बाढ़ का कहर! NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी

*भागलपुर में बाढ़ का कहर! NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी टूट सकता है सड़क संपर्क भागलपुर फोरलेन पर बाढ़ का पानी*

भागलपुर से सामने आ रही है जहां बाढ़ का पानी अब एक के बाद एक प्रमुख सड़कों को अपनी चपेट में ले रहा है। NH-80 के बाद अब मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी करीब 2 फीट तक बाढ़ का पानी चढ़ गया है। दो जगहों पर फोरलेन के ऊपर से पानी बह रहा है
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है। अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो फोरलेन पर भी आवाजाही पूरी तरह बंद हो सकती है। ऐसे में सिल्क सिटी भागलपुर का राजधानी पटना से सड़क संपर्क कभी भी प्रभावित हो सकता है।
वहीं NH-80 पर पहले से ही 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा है। अब फोरलेन पर पानी आने के बाद लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। सड़क पर पानी का बहाव बढ़ने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *