अमला टोला में सफाई व्यवस्था का जायजा, नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
कटिहार: शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार और स्वच्छता पदाधिकारी ने वार्ड संख्या-30 के अमला टोला समेत विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़क, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां भी सफाई में कमी मिली, वहां संबंधित कर्मियों को तत्काल कार्रवाई कर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों और संबंधित पदाधिकारियों को नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठाव और सार्वजनिक स्थलों को गंदगी मुक्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया।










