कटिहार छठ घाट निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर नगर आयुक्त ने कोशी नदी घाट के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश

कटिहार। छठ महापर्व को लेकर नगर निगम कटिहार की ओर से घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कोशी नदी घाट स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही घाट परिसर में जमा कचरे को हटाने, पहुंच मार्ग को सुगम बनाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। नगर निगम प्रशासन की ओर से स्वच्छता, सुरक्षा, रोशनी एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार तैयारियां की जा रही हैं।

KTN NEWS | कटिहार, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *