कोशी छठ घाट स्वच्छता अभियान

कोशी छठ घाट पर स्वच्छता अभियान, महापौर-उप महापौर हुए शामिल

कोशी छठ घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर उषा देवी अग्रवाल और उप महापौर मंजूर खान ने लिया हिस्सा

Report- Aamir Khan : – कटिहार, 1 नवंबर 2026। BRICS Sustainable Lifestyle Week (1 से 7 नवंबर) के अवसर पर रविवार को नगर निगम कटिहार की ओर से कोशी छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। अभियान में महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं उप महापौर मंजूर खान ने सहभागिता की।

इस अवसर पर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। छठ महापर्व जैसे पावन अवसर पर घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाएं और नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें।

वहीं, उप महापौर मंजूर खान ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ कटिहार का निर्माण संभव है। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार, स्थानीय पार्षद मुन्नी देवी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो, पार्षद भोला साहनी सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से आम नागरिकों से छठ महापर्व के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की गई।

KTN NEWS | कटिहार, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *