कटिहार में सरदार पटेल जयंती समारोह, मंत्री शीला मंडल समेत कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल
कटिहार। शहर के टाउन हॉल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सरदार पटेल सेना के जिला संयोजक प्रो. सच्चिदानंद सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह में सरदार पटेल के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी मंडल, झारखंड के डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार, विधायक अनीता महतो एवं अशोक महतो, देवघर के मेयर रवि कुमार रावत तथा पूर्व विधायक भारत भूषण मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को एकजुट रखने तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह के माध्यम से समाज में भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में राजीव रंजन, बासु लाल, मुकेश कुमार, सूरज प्रकाश राय, प्रेम राय, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार, राजेंद्र मंडल, प्रदीप सिंह, अभिषेक कुमार, अंजुला देवी, सवेरा देवी, शशि भूषण मंडल, चंद्र मोहन मंडल, मनोहर सिंह, अंजन कुमार, अजय मंडल, गुरुदेव मंडल, राजकुमार मंडल, सीताराम मंडल एवं रामानंद मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।











