दिल्ली के रामलीला मैदान की गूंज कटिहार में भी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन
कटिहार। दिल्ली के रामलीला मैदान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित विरोध प्रदर्शन की गूंज कटिहार में भी सुनाई दी। सोमवार को शहीद चौक पर इंडिया गठबंधन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई गई।
दरअसल, राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर के विभिन्न जिलों में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसी क्रम में कटिहार में भी गठबंधन के नेता सड़क पर उतरे और लोकतंत्र तथा चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वे निजी कारणों से शामिल नहीं हो सके। इसलिए कटिहार में ही इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
वहीं, राजद नेता आशु पांडे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा परिस्थितियों में लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर तारकेश्वर ठाकुर, प्रहलाद गुप्ता, आशु पांडे, चंदन यादव, इमत्याजुल हक, रजनीश सिंह, मधुकर राज, रवि कुमार यादव, अमित कुमार, अजय नौशाद, ताहिर, मुर्तज़ा और महताब सहित इंडिया गठ











