बैग में कंडोम मिलने का दावा, एक्ट्रेस ने पति पर लगाया था धोखे का आरोप

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पूर्व पति राजीव सेन का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, चारु असोपा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

चारु ने दावा किया था कि राजीव उन्हें बिना बताए दिल्ली चले गए थे और बाद में उनके बैग में कंडोम मिलने की बात सामने आई थी। उस वक्त चारु के मुताबिक वह प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने इसे लेकर राजीव पर धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।

अब पुराने इंटरव्यू और उन आरोपों के दोबारा चर्चा में आने से चारु असोपा नाराज हैं। उन्होंने अपनी शादी और पूर्व पति से जुड़े पुराने विवादों को बार-बार मीडिया में उठाए जाने पर आपत्ति जताई है।

चारु असोपा और राजीव सेन ने 2019 में शादी की थी। दोनों के रिश्ते में लंबे समय तक उतार-चढ़ाव की खबरें आती रहीं और 2023 में दोनों का तलाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *