भारत दौरे पर बेल्जियम के PM, नरेंद्र मोदी से की मुलाकात; कई मुद्दों पर होगी चर्चा

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में बेल्जियम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर बातचीत हुई।

इससे पहले बार्ट डी वेवर ने दिल्ली के राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री 4 सितंबर तक भारत में रहेंगे।

अपने दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और कनेक्टिविटी समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बार्ट डी वेवर का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। इस यात्रा को भारत और बेल्जियम के बीच रणनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *