वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका में सीरीज खेलेगा भारत? BCCI ने बनाया बड़ा प्लान
नई दिल्ली। 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले 4 से 6 मैचों की वनडे सीरीज आयोजित करने को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) से बातचीत कर रहा है।
भारत के लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में खेलने से भारतीय खिलाड़ियों को वहां की पिच, तेज गेंदबाजों के मूवमेंट, उछाल और मौसम के अनुकूल खुद को ढालने का बेहतर मौका मिलेगा।
2027 का ICC वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। ICC के अनुसार टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 में आयोजित होगा और तीनों देशों के 12 वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे।
ऐसे में वर्ल्ड कप से ठीक पहले साउथ अफ्रीका में लंबी ODI सीरीज भारत के लिए परिस्थितियों को समझने और टीम संयोजन को अंतिम रूप देने का अहम मौका साबित हो सकती है। हालांकि, सीरीज का आयोजन











