कटिहार के आजमनगर में विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सत्र, डीएम आशुतोष द्विवेदी की पहल से बढ़ेगा पढ़ाई के प्रति उत्साह
जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के आदेशानुसार जिला जनसंपर्क,पदाधिकारी कटिहार कन्हैया कुमार के द्वारा आर के उच्च विद्यालय आजमनगर प्रखंड-आजमनगर में विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सत्र आयोजित किया गया।*
इस दौरान कक्षा 9वीं तथा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को “सामान्य ज्ञान के साथ महत्वपूर्ण विषयों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों की विषय के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। बच्चों के साथ संवादात्मक एवं सरल तरीके से विषय को समझाने का प्रयास किया गया, जिससे उनमें सीखने के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।
इस अवसर पर विद्यालय के कक्षाओं, प्रयोगशाला एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी की यह अभिनव पहल निश्चित रूप से कटिहार जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। प्रशासनिक अधिकारियों का विद्यालयों में पहुँचकर बच्चों के साथ सीधे संवाद करना न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा, बल्कि “पढ़ाई के प्रति रुचि और सीखने की संस्कृति” को भी मजबूत करेगा।
यह पहल जिला प्रशासन और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय के साथ, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।











