गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; खौफनाक तश्वीर…
पंजाब के जालंधर स्थित बस्ती बावा खेल इलाके में एक गद्दे की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार उठने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता साफ नजर आ रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे में कितना आर्थिक नुकसान हुआ, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।











