शालिनी पांडे का AI डीपफेक वीडियो वायरल, एक्ट्रेस ने बताया फर्जी

फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे का एक कथित अश्लील AI डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शालिनी ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि इसे AI की मदद से बनाया गया है। उन्होंने तकनीक के दुरुपयोग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि महिलाओं को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की कि वे वीडियो को शेयर या आगे प्रसारित न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *