सांसद तारिक अनवर का बारसोई में सघन दौरा*

*दिवंगत सब-इंस्पेक्टर के परिजनों से मिले कटिहार सांसद*

अपने संसदीय क्षेत्र कटिहार लोकसभा के तीन दिवसीय दौरे के दौरान सांसद तारिक अनवर ने बारसोई क्षेत्र का सघन दौरा किया। बारसोई में क्षेत्र भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम वे बारसोई प्रखंड स्थित शिकारपुर निवासी दिवंगत फौजी के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे। शिकारपुर निवासी दिवंगत सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद सगीरूद्दीन के परिजनों से मिलकर उन्होंने उनके आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए उनकी पत्नी, बेटे और बेटियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने उनके परिवार के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अपने काफिले के साथ धर्मपुर पंचायत के पलासी गांव, बलरामपुर गांव नलसर पंचायत के चांदपाड़ा चापाखोर पंचायत के चापाखोर, बाजिदपुर, बेरियाल, डमडोलिया तथा हरनारोही पंचायत के चैतावली मार्केट में जनसंपर्क किया और लोगों के दुख-दर्द को सुना। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, अवधेश मंडल, सिकंदर मंडल, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज, शहादत हुसैन, महबूब आलम, मोहम्मद सनोव्वर, मोहम्मद रहमान, जहरुल इस्लाम, मोहम्मद अनवार आदि सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *