‘कास्टिंग काउच का सामना किया’, कंगना शर्मा का बड़ा दावा, बोलीं- आपत्तिजनक मांग पर दिया था करारा जवाब

अभिनेत्री कंगना शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया कि फिल्म हेट स्टोरी में काम पाने की कोशिश के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था।

कंगना के मुताबिक, एक रेस्टोरेंट में कास्टिंग से जुड़े लोगों ने उनसे आपत्तिजनक मांग की। उन्होंने बताया कि उनसे बोल्ड सीन करने को लेकर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद कथित तौर पर उनसे बेहद अनुचित तरीके से कपड़े उतारने के लिए कहा गया।

अभिनेत्री ने कहा कि वह इस मांग से बेहद नाराज हो गई थीं और उन्होंने मौके पर ही कड़ा विरोध जताया। कंगना के मुताबिक, उन्होंने गुस्से में सामने वाले को चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘अभी मार खाओगे या बाहर खाओगे।’

कंगना शर्मा के इस खुलासे के बाद कास्टिंग काउच और फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनके दावों पर संबंधित कास्टिंग एजेंसी या अन्य पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *