मारुति सुजुकी की रिकॉर्ड बिक्री, अगस्त में 2.19 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं
ऑटो सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। मारुति सुजुकी ने अगस्त 2026 में शानदार बिक्री दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।
कंपनी के मुताबिक, अगस्त में कुल 2 लाख 19 हजार 220 गाड़ियों की बिक्री हुई, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले करीब 21.3 फीसदी अधिक है।
कंपनी की इस जबरदस्त बिक्री में SUV और MPV सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा। इस सेगमेंट की बिक्री 46.3 फीसदी बढ़कर 79,045 यूनिट तक पहुंच गई।
वहीं, मारुति की घरेलू बिक्री में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई और करीब 1.80 लाख वाहन घरेलू बाजार में बिके। इसके अलावा कंपनी ने 33,844 वाहनों का निर्यात किया।
छोटी और कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में भी करीब 29.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
मारुति की अगस्त की बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि SUV और MPV की बढ़ती मांग के साथ भारतीय ऑटो बाजार में कंपनी की पकड़ मजबूत बनी हुई है।











