स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़ी FIR पर SC का बड़ा फैसला, कई मामलों को किया रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों में दर्ज FIR को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आंदोलन से जुड़ी FIR को रद्द करने का आदेश दिया है।
हालांकि, सरकार की ओर से कोर्ट में बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड वाले 2,873 लोग भी मौके पर पहुंचे थे।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर प्रदर्शन के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट की हो या सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया हो, तो ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रह सकती है।
यानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आंदोलन से जुड़े मामलों में राहत मिली है, लेकिन हिंसा या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों वाले मामलों पर कार्रवाई का रास्ता खुला रहेगा।
कोर्ट का यह फैसला छात्र आंदोलनों से जुड़े आपराधिक मामलों और प्रदर्शन के दौरान व्यक्तिगत आपराधिक कृत्यों के बीच अंतर को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











