‘500 मर्दों के सामने उतारे कपड़े’, दीया मिर्जा ने शेयर किया फिल्म शूट का चौंकाने वाला अनुभव
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने शुरुआती करियर और साल 2004 में आई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ के एक गाने की शूटिंग से जुड़ा अनुभव साझा किया है।
एक इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें करीब 500 पुरुष जूनियर आर्टिस्ट्स और 200 पुरुष क्रू मेंबर्स के सामने इनरवियर में शूट करना था। अभिनेत्री के लिए यह अनुभव आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे अपने करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।
दीया ने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें अपनी खूबसूरती और अपनी फेमिनिन एनर्जी को बिना झिझक अपनाने का आत्मविश्वास दिया। उनके मुताबिक, उस दौर में कैमरे के सामने खुद को लेकर सहज होना उनके लिए एक सीखने वाला अनुभव था।
दीया मिर्जा के इस खुलासे के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती दौर के कलाकारों के अनुभवों और शूटिंग के दौरान उनके सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।











