BJP की नई राष्ट्रीय टीम से मिले PM मोदी, संगठन की मजबूती और युवाओं से जुड़ाव पर जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में पार्टी की नवगठित राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 65 सदस्यीय नई टीम की घोषणा के बाद यह पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक मुलाकात रही।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आम लोगों से पार्टी के जुड़ाव को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में काम करने का संदेश दिया।

इससे पहले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने नवगठित राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई।

पार्टी की ओर से युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए ‘युवा संवाद’ अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत Gen-Z और Gen-Alpha पीढ़ी के युवाओं तक पहुंच बनाने और उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की रणनीति तैयार की गई है।

नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद BJP अब संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने और युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *