स्वीमिंग पूल में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, फैंस ने कहा- ‘किलर लुक’
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने स्वीमिंग पूल के पास मल्टीकलर स्विमवियर में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।
तस्वीरों में आकांक्षा सनग्लासेस और ग्लोइंग मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। उनका स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है और फैंस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट में ‘फायर’ लिखा, तो दूसरे ने आकांक्षा के लुक की तारीफ करते हुए उन्हें ‘किलर’ बताया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।











