CJP नेताओं को BJP समेत कई पार्टियों से ऑफर, सौरव दास बोले- फिलहाल किसी दल में नहीं जाएंगे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें राजनीति में शामिल होने के लिए कई राजनीतिक दलों से संपर्क किया जा रहा है। सौरव दास के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से भी उन्हें पार्टी में आने का ऑफर मिला है।

हालांकि, सौरव दास ने फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि CJP एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाता रहेगा।

सौरव दास ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान समेत शिक्षा और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करने की बात कही। उनका कहना है कि संगठन का मकसद जनता की समस्याओं को मजबूती से सामने रखना और सरकार तक लोगों की आवाज पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *